राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि अंतर्गत राजनांदगांव एवं छुरिया विकासखंड के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खुटेरी में सामुदायिक मंच (शीतला मंदिर) के पास मैदान क्रांकीटीकरण कार्य तथा ग्राम खैरा एवं भदेरा नवागांव में पानी टेंकर के लिए और छुरिया विकासखंड के ग्राम गुण्डरदेही में बुढ़ादेव मंदिर से खेल मैदान तक सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं ग्राम कन्हारपुरी में नाली निर्माण कार्य के लिए 2-2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए है।
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…
भोपाल सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…