CG : उपभोक्ता आयोग ने दिलाई बीमा क्षतिपूर्ति राशि…

बलौदाबाजार, बीमा कम्पनी द्वारा दुर्घटना में मृत्यु होने पर व्यक्तिगत दुर्घटना दावा की बीमा क्षतिपूर्ति की राशि नहीं प्रदाय किये जाने के मामले में उपभोक्ता आयोग द्वारा बीमा कम्पनी को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए मृतक के पिता, नॉमिनी को दुर्घटना की राशि 15,00,000 रुपये तथा अन्य व्यय प्रदाय किये जाने का आदेश पारित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कसडोल निवासी आवेदक रेशमलाल वर्मा के पुत्र सोमनाथ द्वारा अग्रवाल मोटर्स बलौदाबाजार से एक वाहन मोटर सायकल क्रय कर उसका बीमा अनावेदक से कराया था।

वाहन दुर्घटना में गंभीर चोट आने के कारण ईलाज के दौरान सोमनाथ की मृत्यु हो गई जिसकी सूचना पुलिस एवं अनावेदक को दिया गया तथा बीमा व्यक्तिगत दुर्घटना हितलाभ के अंतर्गत दावा प्रस्तुत किया गया परंतु अनावेदक द्वारा विलंब से सूचना दिये जाने तथा नियम शर्तों का पालन नहीं किये जाने एवं मृतक की ओर से तृतीय पक्ष दावा प्राप्त किये जाने के कारण आवेदक का दावा निरस्त कर दिया गया।

आवेदक द्वारा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार में शिकायत प्रस्तुत किया गया। आयोग के अध्यक्ष छगेश्वर लाल पटेल व सदस्यगण हरजीत सिंह चांवला एवं शारदा सोनी ने पेश दस्तावेजो एवं बीमा पालिसी के नियमों तथा शर्तों का सूक्ष्मता से अध्ययन किया गया।

अनावेदक टाटा ए.आई.जी. जनरल इंश्योरेंस कम्पनी रायपुर को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए व्यक्तिगत दुर्घटना हितलाभ की राशि 15,00,000 रुपये एवं मानसिक तथा आर्थिक क्षति के रूप में 10.000 एवं वाद व्यय के रूप में 5.000 रूपये आदेश दिनांक से 45 दिन के भीतर प्रदाय किये जाने का निर्णय सुनाया है। विहित काल अवधि में राशि अदा न करने पर आदेश दिनांक से अदायगी दिनांक तक 6 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज प्रदाय किये जाने का निर्णय सुनाया है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

7 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

8 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

8 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

8 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

8 hours ago