छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राजनांदगांव । विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर आमजन को उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के प्रति जागरूक करने तथा समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने जिले के सभी  स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। इसके तहत जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित कर लोगों का उच्च रक्तचाप परीक्षण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उच्च रक्तचाप से होने वाली संभावित गंभीर बीमारियों, बचाव के उपाय, नियमित जांच, संतुलित आहार, व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में जानकारी दी गई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कुल 6884 उच्चर क्तचाप एवं  मधुमेह की जांच की गई। जिसमें से 428 लोग उच्च रक्तचाप एवं 98 लोग मधुमेह से ग्रसित थे। जिनको नियमित दवाई लेने एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी गई। शिविर के दौरान चिन्हित मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया तथा नियमित दवा सेवन एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने हेतु प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से उच्च रक्तचाप जैसी साइलेंट बीमारी को गंभीरता से लेते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु लगातार प्रेरित किया जा रहा है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सा अधिकारी, आरएमए, स्टाफ नर्स, सीएचओ, एएनएम, मितानिन एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

16 minutes ago
तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि :…

20 minutes ago
‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

53 minutes ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

55 minutes ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

1 hour ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

1 hour ago