छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विहार सेवा वाले जो रास्ता दिखाते हैं वही उन्हें ले जाती है मोक्ष मार्ग की ओर…

राजनांदगांव , जैन बगीचे के नए हाल में रविवार को महाकौशल विहार सेवा ग्रुप का अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में नूतन आचार्य सम्यक रतन जी ने कहा कि जब तक भव्य आत्माएं धर्म एवं संघ के रास्ते में नहीं चलती तब तक हम दुख कष्ट से मुक्ति नहीं पा सकेंगे।

कहा कि हमें भगवान महावीर के परिवार के सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसका लाभ हमें उठाना चाहिए। कहा कि जैनों को दया, धर्म की संपत्ति जन्म से ही मिली है, हमें इस मार्ग पर चलना चाहिए और धर्म को मजबूत बनाने के लिए हमें निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। जैनाचार्य ने कहा कि विहार सेवा ग्रुप कल्पवृक्ष के समान है। जिस तरह कल्पवृक्ष के सामने में जो मांगो वह मिल जाता है, इस तरह विहार सेवा ग्रुप के सदस्यों से हमें भी अपने आवश्यकता की वस्तु मिल जाती है।

विहार सेवा वाले जो रास्ता दिखाते हैं वही उन्हें मोक्ष मार्ग की ओर ले जाती है। कहा कि आप आत्म साधना का पुरुषार्थ करते हैं। विहार ग्रुप के जिन सदस्यों को विहार करना होता है उन्हें रात्रि 11 बजे के बाद अपने शरीर को पूर्णत: विश्राम देना चाहिए। हमारा लक्ष्य धर्म करना, धर्म करवाना और धर्म करने वालों की अनुमोदना करना होना चाहिए। जैन बगीचे के नए हाल में रविवार को महाकौशल विहार सेवा ग्रुप का अधिवेशन हुआ

यदि संघ से जुड़ जाए तो संघ और मजबूत हो जाएगा जैन आचार्य सम्यक रत्न जी सागर के सम्मुख विहार ग्रुप को राजनांदगांव निवासी पारस झाबक ने पारडी नागपुर स्थित अपने मकान को और उसके रिनोवेशन के लिए भी रुपए देने की घोषणा की। अधिवेशन को रायपुर से आए राजेश बुरड के अलावा दुर्ग, रायपुर व अन्य स्थानों से आए विहार सेवा ग्रुप के सदस्यों ने भी संबोधित किया। मोहिल कोटड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त किए व जैनम बैद ने कहा कि प्रत्येक घर से एक-एक सदस्य यदि संघ से जुड़ जाए तो संघ और मजबूत हो जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का…

23 minutes ago
CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

बिलासपुर । मुंगेली जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील…

27 minutes ago
CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,…

36 minutes ago
CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…

41 minutes ago
CG : परिवार को छोड़कर भागी किशोरी के साथ गैंगरेप, मददगार बना दरिंदा

CG : परिवार को छोड़कर भागी किशोरी के साथ गैंगरेप, मददगार बना दरिंदा

बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना…

44 minutes ago
CG : फौजी का जमीन धोखाधड़ी कर भाई ने बेचा, FIR दर्ज

CG : फौजी का जमीन धोखाधड़ी कर भाई ने बेचा, FIR दर्ज

भिलाईनगर । आर्मी में पदस्थ सगे भाई के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर…

56 minutes ago