राजनांदगांव , अभाविप द्वारा दिग्विजय कॉलेज की प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासन ने निर्णय लेते हुए 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी है। 26 अप्रैल को व्यापम की परीक्षा होने वाली है, जिसमें कॉलेज से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
अगले ही दिन सेमेस्टर परीक्षा निर्धारित होने के कारण विद्यार्थियों को पर्याप्त तैयारी और मानसिक विश्राम का समय नहीं मिल पा रहा था। समस्या को लेकर एबीवीपी ने विद्यार्थियों की ओर से परीक्षा तिथि परिवर्तन की मांग रखी थी।
एबीवीपी नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित को ध्यान में रख यह मांग की थी। इसे कॉलेज प्रशासन ने स्वीकार किया। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्राचार्य का आभार जताया।
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…
भोपाल संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह…
भोपाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा निर्देशित "नशामुक्त भारत" अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के…
इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस (SGSITS) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक…