राजनांदगांव : शराब के नशे में आरक्षक ने की बदसलूकी, सस्पेंड

राजनांदगांव | ड्यूटी के दौरान शराब पीकर हंगामा करने पर थाना लालबाग में पदस्थ आरक्षक महेंद्र साहू को निलंबित कर दिया गया है। 29 जून की रात 9 से सुबह 9 बजे तक महेंद्र साहू की डायल 112 में चालक प्रवीण कुमार साहू के साथ ड्यूटी लगी थी। इस दौरान वह शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचा। उसने वर्दी भी नहीं पहनी थी। महेंद्र ने चालक प्रवीण से निर्धारित प्वाइंट छोड़कर पाटेकोहरा चलने को कहा।

इंकार करने पर उसने चालक से दुर्व्यवहार किया। चालक प्रवीण कुमार साहू ने इसकी शिकायत थाना लालबाग में की। इसके बाद रात्रि अधिकारी प्रभात तिवारी द्वारा महेन्द्र को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां भी महेंद्र ने प्रभात तिवारी से बदसलूकी की दोनों के बीच अस्पताल में धक्का-मुक्की और हाथापाई तक हो गई। अस्पताल में मौजूद अन्य आरक्षकों और स्टाफ ने बीच-बचाव किया। नशे में धुत महेन्द्र को समझाने का प्रयास किया और आक्रोशित हो गया, मारपीट करने लगा। विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में वह मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और तीनों गणना में उपस्थित रहेगा। उसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

रात्रिकालीन ड्यूटी के समय लगभग रोज ऐसे मामले आते हैं, जिससे डॉक्टर और अन्य स्टाफ डरे रहते हैं। ऐसे में उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

40 minutes ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

55 minutes ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

1 hour ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

1 hour ago