छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक को डीईओ ने किया निलंबित…

राजनांदगांव| शराब का सेवन कर स्कूल आने वाले एक शिक्षक पालकों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी। इसकी जांच में दोषी मिले शिक्षक को डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने निलंबित कर दिया है। शिकायत करने वालों में सरपंच, अध्यक्ष, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति धर्मापुर, प्रधान पाठक, पूर्व माध्यमिक शाला धर्मापुर, संकुल शैक्षिक समन्वय डिलापहरी एवं संकुल नोडल प्राचार्य के द्वारा पालकों ने 9 दिसंबर 2024 को मामले की डीईओ से शिकायत की थी। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की गई। जय कुमार जांगड़े, शिक्षक एलबी संवर्ग शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धर्मापुर जिला राजनांदगांव के खिलाफ शराब सेवन कर स्कूल आने तथा अनियमित उपस्थिति की संयुक्त शिकायत की थी।

डीईओ ने उक्त शिकायत की जांच बीईओ राजनांदगांव से कराई। जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन, स्कूल स्टाफ के बयान से पुष्टि हुई कि जय कुमार जांगड़े, शराब सेवन कर स्कूल आते है। स्कूल में उनकी अनियमित उपस्थिति रहती है। प्रधान पाठक अन्य स्टाफ तथा पालकों द्वारा उन्हें बार-बार समझाइश दी गई। लेकिन शिक्षक के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। जांच प्रतिवेदन एवं डीईओ की अनुशंसा पर जय कुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय छुरिया रहेगा।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

6 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

6 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

6 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

6 hours ago