छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पिछले 72 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। जिले में इस दौरान 120 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता से वनांचल और मैदानी इलाकों में मध्यम से तेज बारिश जारी है।
जलाशयों के कैचमेंट एरिया में तेज बारिश के कारण मोंगरा बैराज में जलभराव बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए बैराज के 6 गेट खोल दिए गए हैं। पिछले 24 घंटों में बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
बाढ़ जैसी स्थिति के कारण शिवनाथ नदी में 10 छोटे एनीकट पूरी तरह डूब गए हैं। मोहरा के छोटे पुल पर आवाजाही रोक दी गई है। नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी कराई जा रही है। लोगों को नदी किनारे और एनीकट से दूर रहने की सलाह दी गई है। मोहारा एनीकट पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

औसत बारिश का 92%
जिले में 1 जून से अब तक 212 मिमी बारिश हुई है, जो इस अवधि की औसत बारिश का 92 प्रतिशत है। इसमें से 120 मिमी बारिश केवल पिछले तीन दिनों में दर्ज की गई है।
जुलाई में औसतन 350 मिमी बारिश होती है। राजनांदगांव और मानपुर ब्लॉक में क्रमशः 308 और 310 मिमी सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक, बारिश से जुड़े सभी सिस्टम मजबूत स्थिति में हैं।
जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह साफ…
भोपाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…
डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…