राजनांदगांव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित श्रीरामलला दर्शन और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के यात्रियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। तीर्थयात्रा से वापस आए दर्शनार्थियों में उल्लास और आनंद रहा, जय श्रीराम के जयकारे की मंगल ध्वनि से परिसर गूंज उठा। डॉ. सिंह ने कहा कि आज सौभाग्य का दिन है। अयोध्या धाम से श्री रामलला के दर्शन कर आए दर्शनार्थी जिन पैरों से चलकर वापस आए है, उन्हें छूने और धोने का अवसर एवं आशीर्वाद मिला है।
भगवान श्रीराम का आशीष सभी को मिले। जिले में 1000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा कर वापस आए हैं। पहले मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का लाभ दिया जाता था। जिससे बुजुर्गों को तीर्थाटन का लाभ मिला। उन्होंने सभी रामायण मंडलियों को स्वेच्छानुदान से 3 हजार रुपए प्रदान करने घोषणा की।
तीर्थयात्रियों को श्रीरामलला की फोटोफ्रेम उपहार में दी जाएगी। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया श्रीरामलला दर्शन योजना अंतर्गत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से 5950 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा कराई गई है। महापौर मधुसूदन यादव, योगेशदत्त, सचिन बघेल, पूर्णिमा साहू, कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, शिव वर्मा, राजेश श्यामकर, डीएफओ आयुष जैन, जिपं सीईओ सुरूचि सिंह, उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरड़वार मौजूद रही।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का…
बिलासपुर । मुंगेली जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील…
बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,…
दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…
बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना…
भिलाईनगर । आर्मी में पदस्थ सगे भाई के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर…