राजनांदगांव | संपत्ति कर की दरों में हुई वृद्धि के विरोध में कांग्रेस सोमवार को नगर निगम का घेराव करेगी। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले के नेतृत्व में यह प्रदर्शन सुबह 11:00 बजे शुरु होगा। कांग्रेस का आरोप है कि संपत्ति कर में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने सभी कांग्रेस पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में जुटने की अपील की है। गौरतलब है कि संपत्ति कर में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर लगातार विरोध के स्वर उठते रहे हैं। अब पिल्ले के नेतृत्व में कांग्रेस ननि का घेराव करेगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *