राजनांदगांव। जिले में संपर्क स्मार्ट टीवी डिवाईस के संचालन के संबंध में सभी विकासखंडों में प्राथमिक शाला के शिक्षकों के लिए कार्यशाला प्रारंभ किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल के मार्गदर्शन में डोंगरगढ़ विकासखंड के शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएमसी सतीष ब्योहारे, एपीसी मनोज मरकाम, एपीसी आदर्श वासनिक, बीआरसी इनायत अली उपस्थित थे। कार्यशाला में संपर्क डिवाइस के बेहतर संचालन एवं बच्चों से सीधे जोडऩे के लिए और बच्चों की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए क्या-क्या प्रयास इस डिवाइस के माध्यम से हो सकते हैं इस पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में संपर्क टीवी डिवाइस के संचालन से लेकर उनकी रिपोर्टिंग, डिवाइस से लर्निंग आउटकम को कैसे प्राप्त कर सकते हैं, स्कूल के समय सारणी में संपर्क डिवाइस का शामिल करना, साथ ही इसको टीएलएम के रूप में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं एवं किस प्रकार के समय-समय पर अपडेट की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई। जिले के सभी प्राथमिक शालाओं में संपर्क टीवी डिवाइस का वितरण किया गया है। राज्य शासन और जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले के सभी प्राथमिक शालाओं के बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले इसके लिए स्कूलों में स्मार्ट टीवी एवं संपर्क टीवी डिवाइस जन सहयोग से प्रदान किया गया है। राज्य का यह पहला जिला है जहां शत-प्रतिशत स्कूलों में यह उपलब्धि सुनिश्चित की जा सकी है। इस अवसर पर संपर्क फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के चिन्हित कोऑर्डिनेटर रागिनी मेहरा और उनकी टीम की उपस्थिति में संपर्क टीवी डिवाइस प्रारंभ किया गया।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…