राजनांदगांव : सख्ती : अवैध रूप से डंप 6 हाईवा रेत को शिवनाथ नदी में वापस डलवाया…
राजनांदगांव , कॉलेज परिसर और सरस्वती शिशु मंदिर से लगे हुए खाली मैदान में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से रेत डंप किया गया था। जिसे राजस्व विभाग और खनिज विभाग की टीम ने जब्त किया है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के आदेशानुसार एसडीएम डोंगरगांव के मार्गदर्शन में गुरुवार को कार्यवाही में राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार जेपी खूंटे, खनिज विभाग से भारत लाल बंजारे की टीम ने डंप रेत पर पंचनामा तैयार कर खनिज अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई करते हुए 6 हाईवा रेत को वापस शिवनाथ नदी में डलवाया गया।
खनिज विभाग के बंजारे ने बताया कि डोंगरगांव और खुज्जी क्षेत्र में जहां पर भी डंप रेत की शिकायत मिलेगी, वहां पर जब्त की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग और खनिज विभाग द्वारा डंप रेत पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
गरियाबंद। देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली…
कोंडागांव। हल्बा समाज ने पारंपरिक संस्कृति बचाने के अभियान को और तेज कर दिया है।…
दुर्ग। जिले में अब उन निजी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन पर अवैध…
रायगढ़। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…
रायपुर। रायपुर से कवर्धा जाते समय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा…
रायपुर/दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये…