ऊर्जा मंत्री तोमर ग्राम इंदरगढ़ में हुई घटना में मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की

शिवपुरी

ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बुधवार देर रात शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना अंतर्गत ग्राम इंदरगढ़ में हुई मारपीट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतक नारद जाटव के परिजनों से मिलने ग्राम दौरार पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि घटना के संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री तोमर ने परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4 लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

प्रभारी मंत्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रदेश में अराजकता और क्रूरता के लिए कोई स्थान नहीं है। हम हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दें।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: tomar

Recent Posts

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…

3 minutes ago
CG : मनरेगा से रोजगार और जल संरक्षण का लक्ष्य एक साथ हो रहा पूरा …

CG : मनरेगा से रोजगार और जल संरक्षण का लक्ष्य एक साथ हो रहा पूरा …

कवर्धा । जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीणों को बड़ी…

6 minutes ago
CG : गृह मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : गृह मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । गृह मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री…

9 minutes ago
CG : लघु तीर्थ में मूक प्राणियों और दिवंगत जैन साध्वियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

CG : लघु तीर्थ में मूक प्राणियों और दिवंगत जैन साध्वियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

णमोकार मंत्र की गूंज के बीच जैन समाज ने दी अहिंसा और करुणा की प्रेरणा…

13 minutes ago
CG : बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाला किराना दुकानदार गिरफ्तार, शराब कोचिए भी पकड़ाए …

CG : बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाला किराना दुकानदार गिरफ्तार, शराब कोचिए भी पकड़ाए …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ जिले में नशे…

19 minutes ago
CG : दारू में पानी मिलाते पकड़े गए शराब दुकान के कर्मचारी, आबकारी अधिकारी हुए हैरान …

CG : दारू में पानी मिलाते पकड़े गए शराब दुकान के कर्मचारी, आबकारी अधिकारी हुए हैरान …

पिथौरा। अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. कहीं…

25 minutes ago