राजनांदगांव– शक्तिधाम माँ महाकाली मंदिर में शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति की क्वांर नवरात्रि को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक में समिति के संरक्षक हरीश यादव, अध्यक्ष अखिलेश बंजारा के मार्गदर्शन में नवरात्रि को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, वहीं ज्योतिकलश स्थापना के साथ ही विश्व कल्याण हेतु सात दिवसीय अघोर रुद्र महायज्ञ का आयोजन किये जाने पर भी सहमति बनी।
ज्ञात हो कि आगामी 15 अक्टूबर से क्वांर नवरात्र का पर्व प्रारम्भ हो रहा है। समिति के अध्यक्ष अखिलेश बंजारा ने बताया कि शक्तिधाम महाकाली मंदिर की सेवा संस्थान शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि का पर्व भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया जाएगा। ज्योतिकलश स्थापना के साथ ही पंचमी को भजन संध्या का भी आयोजन होगा। इन सबके अलावा इस नवरात्रि का विशेष आयोजन एवं आकर्षण का केन्द्र विश्व कल्याण हेतु किया जाने वाला अघोर रुद्र महायज्ञ है। समिति का मूल उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना से सात दिवसीय विश्व कल्याण हेतु अघोर रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाना है। यह यज्ञ नवरात्र के द्वितीय दिन से अष्टमी हवन पूर्णआहुति तक चलेगा। आयोजन को लेकर रूपरेखा बना कर अभी से जोरशोर से तैयारी चल रही है, जिसमें मंदिर समिति के सभी सदस्यों को कार्यभार एवं पदभार सौंप गया। पंचमी को सन्ध्या आरती पश्चात भजन का कार्यक्रम होगा व सप्तमी को माँ काली का विशेष श्रृंगार होगा। अष्टमी को पूर्णाहुति व नवमीं को शाम 4 बजे सेवा भजन के साथ ज्योतिकलश विसर्जन किया जाना है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : वर्षा ऋतु में बच्चों को डायरिया एवं अन्य जलजनित बीमारियों से सुरक्षित रखने…
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर 3-3 किलोवाट के…
छतरपुर छतरपुर जिले में आबकारी विभाग ने बड़े शराब ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
खरगोन महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने इसी साल 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड फरमान…
गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर से एक ऐसी घटना सामने आई…