‘बैंकरप्ट’ होने के बाद ठेके पर चल रही कांग्रेस, ‘अर्बन नक्सलियों’ के हाथ में पार्टी की कमान :प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' के माध्यम से कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए आज कहा कि पार्टी के जमीन से जुड़े नेता अब चुपचाप बैठ गए हैं और 'बैंकरप्ट' (दिवालिया) होने के बाद 'ठेके' पर चल रही कांग्रेस अब 'अर्बन नक्सलियों' के हाथ में चली गई है। मोदी आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व यहां आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करने आए थे। इस दौरान अपने लगभग एक घंटे के संबोधन में उन्होंने कांग्रेस को ताबड़तोड़ तरीके से निशाने पर लिया। उन्होंने विकास और गरीब कल्याण से लेकर महिला आरक्षण तक के मुद्दे के बहाने कांग्रेस को घेरा।

प्रदेश में पिछले दो विधानसभा चुनावों के पूर्व पार्टी इस प्रकार के कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करती है। आज के इस विशाल आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश सरकार के कई मंत्री उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब इच्छाशक्ति खो चुकी है। पार्टी के जमीन से जुड़े नेता मुंह पर ताला लगा कर बैठ गए हैं। पहले बर्बाद और अब 'बैंकरप्ट' हो चुकी कांग्रेस का ठेका दूसरों के हाथों में चला गया है। अब कांग्रेस को उसके नेता नहीं चला रहे। वो एक ऐसी कंपनी बन गई है, जहां हर चीज 'आउटसोर्स' हो रही है। ये ठेका अब 'अर्बन नक्सलियों' के हाथ चला गया है। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर काम कर रहा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस बात को महसूस कर रहा है। कांग्रेस खोखली हो गई है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास भविष्य को लेकर कोई योजना नहीं। पार्टी उस जंग लगे लोहे के समान हो गई है, जो बारिश में रखे-रखे खराब हो जाता है। उनके पास देशहित को समझने का सामर्थ्य नहीं बचा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कुछ भी नया करे, ये कांग्रेस को पसंद नहीं आता। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि नई संसद की हर किसी ने प्रशंसा की, पर कांग्रेस उस पर भी विरोध करते हुए नकारात्मकता फैला रही है। कांग्रेस विकसित भारत से जुड़ी हर परियोजना की आलोचना करती है। कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलना चाहती है। पार्टी देश को 20वीं सदी में ले जाना चाहती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए गरीब की बस्ती फोटो शूटिंग का स्थान है। पार्टी ने इतने सालों में गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा दिया, लेकिन गरीब को गरीब बनाए रख कर देश-दुनिया में भारत की गरीबी का मखौल उड़वाया। कांग्रेस की राजनीति गरीबी और अभावों में ही फलती-फूलती है।

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…

8 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

रायपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…

15 minutes ago
CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

धमतरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए निरीक्षक,…

21 minutes ago
CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक)…

25 minutes ago
बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द, झारखंड-बिहार समेत 4 राज्यों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द, झारखंड-बिहार समेत 4 राज्यों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े…

26 minutes ago
CG : 17 जजों का ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश …

CG : 17 जजों का ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के…

30 minutes ago