राजनांदगांव , दसवी-बारहवी बोर्ड के कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। सामान्य विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं को जांच के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेजा जा रहा है। हालांकि कुछ भाषा के कॉपियों की जांच अभी शेष है। जिनके लिए विशेषज्ञ निजी शिक्षक अपाइंट किए जाएंगे।
जिले में दो चरणों में कॉपियां पहुंची थी। जिनकी कुल संख्या लगभग एक लाख रही हैं। इनमें कुछ ऐसी कॉपियां भी हैं। जो सिंधी, पंजाबी, म्युजिक और टेक्निकल विषयों से संबंधित हैं। इन विषयों के शिक्षक फिलहाल शासकीय स्कूलों में पदस्थ नहीं हैं। इसे देखते हुए अब निजी स्कूलों के शिक्षकों को विशेष तौर पर नियुक्त कर इन कॉपियों की जांच कराई जाएगी।
नियम के मुताबिक तीन साल के शिक्षण अनुभव वाले निजी स्कूलों के सिंधी, पंजाबी और म्युजिक विषय के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में नियुक्त किया जा सकता है। इसी के तहत इन विषयों के लिए अंतिम चरण में निजी स्कूलों के शिक्षकों की मदद ली जाएगी। हालाकि ऐसे कॉपियों की संख्या 80 से 150 के आसपास ही हैं।
कॉपियों में पास करने की मिन्नतें भी मिलती रही मूल्यांकन कार्य के दौरान कॉपियों में शिक्षकों को पास करने की मिन्नतें भी लिखी हुई है। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों ने बताया कि कई कॉपियां ऐसी थी, जिसमें पीछे स्टूडेंट्स ने खुद को पास कर देने, नंबर कम काटने, स्पेलिंग की गलतियों को अनदेखा कर देने जैसी बातें लिखी थी। सबसे अधिक दसवी के गणित और अंग्रेजी विषय के कॉपियों में ऐसी मिन्नतें लिखी देखी गई है। हर साल ऐसी स्थिति सामने आई है। इसके लिए पहले से तैयारी की जा रही है।
भोपाल मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…
रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…
रायपुर कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…
रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…