राजनांदगांव : सुबह वार्ड भ्रमण के लिए निकले महापौर

अटल परिसर निर्माण का जायजा लेकर कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

गंदा पानी की शिकायत पर महापौर अचानक पहुचे मोहारा फिल्टर प्लांट, 17 एमएलडी प्लांट की सफाई करने, समाग्री की पर्याप्त भण्डारण के दिये निर्देश

राजनांदगांव। वार्ड निरीक्षण के लिए महापौर मधुसूदन यादव आज सुबह वर्धमान नगर में साफ सफाई देख अटल परिसर निर्माण कार्य का जायजा लेकर कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। वही शहर में गंदा पानी आने की शिकायत पर मोहारा फिल्टर प्लांट का आकस्मिक निरीक्षरण कर 17 एमएलडी प्लांट की सफाई करने तथा एलम, ब्लोरिन की पर्याप्त भण्डारण रखने के निर्देश दिए।
महापौर श्री यादव आज सुबह वार्ड भ्रमण में वर्धमान नगर में साफ सफाई देख निर्माणाधीन अटल परिसर का जायजा लेकर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उप अभियंता ने बताया कि प्रतिमा के लिए पेडेस्टल, बाउण्ड्रीवाल का निर्माण किया गया है,फ्लोर टाईल्स एवं अन्य कार्य प्रगति पर है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Nerikashan_1-1024x768.jpg

महापौर ने ग्रनाईट व टाईल्स लगाने के कार्य में तेजी लाकर गेट निर्माण व विद्युतिकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में तेजी लावे इसके लिए मेन पावर बढ़ावे, कार्य की प्रतिदिन मानिटरिंग करे। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजना अटल परिसर के तहत पूरे प्रदेश में अटल जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो और शासन मंशानुरूप अटल परिसर का निर्माण किया जाए।

निरीक्षण की कडी में महापौर श्री यादव आकस्मिक रूप से जल संयंत्रगृह मोहारा पहुॅच प्लांट का निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्था के संबंध में निगम के अधिकारियों से जानकारी लिए। उन्होने कहा कि शहर के कुछ क्षेत्रो में गंदा पानी आने की शिकायत प्राप्त हो रही है, ज्यादातर 17 एमएलडी प्लांट से सप्लाई क्षेत्रो से शिकायत मिल रही है, जिसे ध्यान मे रख उक्त प्लांट की सफाई कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए, मशीनो में छोटी मोटी खराबी आने पर उसका तुरंत मरम्मत किया जाए, बाढ जैसी स्थिति निर्मित होने पर सभी कर्मचारियो को एर्ल्ट रहने कहा है।

उन्होंने कहा कि जल संयंत्रगृह में आवश्यक सामग्री फिटकरी, ब्लीचिंग, क्लोरिन गैस का पर्याप्त भंडारण रखे, इसके अलावा आवश्यक उपकरण भी रखना सुनिश्चित करे, इंटकवेल में कचरा फसने पर उसे तत्काल निकाले, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। इसके अलावा एंनीकट में जल स्तर कम होने पर एनीकट के गेट बंद करावे। निरीक्षण के दौरान उप अभियंता अशोक देवांगन, तिलक राज धु्रव व युवराज कोमरे आदि उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

भोपाल पेंच टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के…

33 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित हो रहे आधुनिक अधोसंरचना नेटवर्क…

38 minutes ago
उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक…

38 minutes ago
मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को निर्माणाधीन 10…

43 minutes ago
भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व…

52 minutes ago
परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) की समीक्षा…

58 minutes ago