छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सुशासन तिहार जागृति का एक सशक्त माध्यम बनी

– बबीता साहू महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत राशि कर रही जमा
राजनांदगांव । सुशासन तिहार शासन की योजनाओं के प्रति जागृति का एक सशक्त माध्यम बनी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में जनमानस में शासन की योजनाओं की जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा में ग्राम तोरनकट्टा की बबीता साहू जनसमस्या निवारण शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने पहुंची थी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से महतारी वंदन योजना की जानकारी मिली थी तथा फार्म प्रदान किया गया था। इस योजना के तहत उन्हें 1000 रूपए की राशि प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि वे अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत राशि जमा कर रही हैं। प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने सिलाई व्यवसाय के लिए भी कर रही हंै। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की यह राशि उपहार की तरह है और छोटे-मोटे खर्चे के लिए किसी से राशि लेने की जरूरत नहीं है। महतारी वंदन योजना सरकार की बहुत अच्छी योजना है, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने की प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस योजना के लिए शुक्रिया कहा।

kgnews

Recent Posts

CG : गर्भपात के बाद अगले महीने दोबारा प्रेग्नेंट हुई महिला कर्मचारी, मातृत्व अवकाश देने के निर्देश …

CG : गर्भपात के बाद अगले महीने दोबारा प्रेग्नेंट हुई महिला कर्मचारी, मातृत्व अवकाश देने के निर्देश …

बिलासपुर. कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अधिकारों को लेकर हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट…

3 minutes ago
CG : दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने जारी किया हाईअलर्ट …

CG : दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने जारी किया हाईअलर्ट …

बलौदाबाजार। बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में एक दंतैल हाथी के हमले की घटना में एक ग्रामीण…

19 minutes ago
CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

गरियाबंद। देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली…

1 hour ago
CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

कोंडागांव। हल्बा समाज ने पारंपरिक संस्कृति बचाने के अभियान को और तेज कर दिया है।…

1 hour ago
CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

दुर्ग। जिले में अब उन निजी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन पर अवैध…

1 hour ago
CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

रायगढ़। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 hours ago