राजनांदगांव , श्रीसत्यनारायण धर्मशाला स्थित श्रीनारायण धाम में इन दिनों श्रीनारायण महामहोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान श्रीनारायण की विशेष आराधना का पावन अवसर है। बताया कि महाभारत काल में भीम के पौत्र व घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक को भगवान शिव से तीन बाणों का वरदान प्राप्त था तथा उनकी माता ने उन्हें आशीर्वाद दिया था कि वे सदैव हारे हुए का सहारा बनेंगे।
भगवान श्रीकृष्ण ने उनके अद्वितीय त्याग, बलिदान और भक्ति से प्रसन्न होकर वरदान दिया कि वे कलयुग में खाटू श्याम के रूप में पूजे जाएंगे और हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे। तभी से बाबा श्याम के प्रति करोड़ों भक्तों की अटूट आस्था बनी हुई है। कामदा एकादशी पर श्रीनारायण धाम में बाबा श्याम की मनोहारी झांकी सजाई गई। सेवंती, गुलाब एवं विभिन्न फलों की मालाओं से सजे अलौकिक दरबार में बाबा की छवि अत्यंत आकर्षक दिखाई दे रही थी। ज्योत प्रज्ज्वलन और विशेष शृंगार के मध्य श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दिव्य दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली का अद्भुत आनंद लेते हुए भक्ति उत्सव का आनंद उठाया।
महामहोत्सव में पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, अध्यक्ष अग्रवाल सभा सुशील अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, भावना अग्रवाल, राजेश बर्मन, शारदा तिवारी, अलका जानी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। समिति द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। सभी ने महाआरती में सहभागिता निभाकर श्रीनारायण व बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यकारिणी सदस्य संतोष सिंघल ने बताया कि 12 जून को बरसाने वाली राधा रानी की महिमा का गुणगान करने के लिए भजन गायिका राधिका शर्मा आएंगी। यह जानकारी मंदिर समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल, उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-पत्थलगांव की लोकेर जलाशय योजना…
रायगढ़। आने वाले दिनों में रायगढ़ रेलवे स्टेशन पूरी तरह नए और आकर्षक स्वरूप में…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-पत्थलगांव की लोकेर जलाशय योजना…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री…
बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा आयुषी…
जगदलपुर। बस्तर पुलिस 15 से 17 जून के बीच करीब 2234.648 किलो गांजा और 65…