छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सेवा सेतु केंद्र से 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र – तोरण लाल की बिटिया निकिता का कॉलेज में प्रवेश हुआ सुनिश्चित

– सेवा सेतु पोर्टल में मिल रही 400 से अधिक शासकीय सेवाएं
राजनांदगांव । शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को सरल, त्वरित और पारदर्शी बना रही है। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे या अपने नजदीकी केंद्रों से जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, राजस्व कार्यों, राशन कार्ड और पेंशन सहित 400 से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ बिना सरकारी कार्यालय जाकर उठा सकते हैं।
जिले के विकासखंड डोंगरगांव के ग्राम आयबांधा निवासी तोरण लाल का सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से 24 घंटे के भीतर आय प्रमाण पत्र जारी हो गया। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उनकी बिटिया निकिता का उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में प्रवेश समय पर सुनिश्चित हो सका। तोरण लाल ने बताया कि उनकी बिटिया निकिता के कॉलेज प्रवेश के लिए आय प्रमाण पत्र आवश्यक था। प्रवेश की अंतिम तिथि निकट होने के कारण उन्हें चिंता थी कि यदि समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिला तो उनकी बेटी का प्रवेश प्रभावित हो सकता है। इसी दौरान उन्हें डोंगरगांव स्थित सेवा सेतु केंद्र की जानकारी मिली। वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ केंद्र पहुंचे, जहां सेवा सेतु केंद्र संचालक ने उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाई और 22 जून 2026 को आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए 24 घंटे के भीतर आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से निकिता का कॉलेज में प्रवेश निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक हो गया। इससे तोरण लाल और उनका परिवार अत्यंत प्रसन्न है।


तोरण लाल ने कहा कि पहले शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए कई कार्यालयों में बार-बार जाना पड़ता था, लेकिन सेवा सेतु केंद्र की डिजिटल सुविधा से हमारा काम बहुत आसान और कम समय में पूरा हो गया। समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से मेरी बेटी का कॉलेज में प्रवेश भी बिना किसी परेशानी के हो गया। सेवा सेतु केंद्र डोंगरगांव में पूरी डिजिटल प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक रही। केन्द्र में बताया गया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से घर बैठे भी आवेदन कर सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को समय पर शासकीय सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा विद्यार्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्र समय पर मिल रहे हैं। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार की डिजिटल सेवाओं की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

3 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

4 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

4 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

4 hours ago