राजनांदगांव। प्राचार्य के रिटायर होने के बाद प्रभारी प्राचार्य ने स्कूल में वित्तीय अनियमितता की। प्रभारी प्राचार्य की छुट्टी में जाने के बाद मामले में खुलासा हुआ और डोंगरगांव खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया है। मामले में प्रभारी प्राचार्य के निलंबन का भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच की भी अनुशंसा की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहड़ स्कूल के प्राचार्य के रिटायर्ड होने के बाद दौलत राम आचले को प्रभार दिया था। इसके बाद से वे स्कूल में खर्च किए जाने वाले विभिन्न फंड का दुरूपयोग किया।
इस संबंध में लोकल फंड अधिकारी को अंधेरे में रखते हुए कई तरह के सामानों की खरीदी करना बताया, लेकिन स्कूल में भौतिक सत्यापन करने पर इस तरह के किसी सामान नहीं मिला। इस तरह उनके द्वारा साढ़े पांच लाख रुपए की राशि खुद पर खर्च कर ली गई।
रायपुर छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…
भोपाल नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से…
भोपाल नीट (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा…
महासमुंद. महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलसापाली से जुड़े एक चर्चित पितृत्व विवाद…