cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png
  • नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन 2024-25

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम व उप निर्वाचन 2024-25 के लिए स्थानीय निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसका दूरषाभ क्रमांक 07744-227628 है। डिप्टी कलेक्टर अमीय श्रीवास्तव को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही कंट्रोल में तीन पालियों कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। कार्यालय राज्य कर सहायक आयुक्त राजनांदगांव के सहायक ग्रेड-3 संतोष कुमार खडग़ी की सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, कार्यालय जिला आयुष अधिकारी राजनांदगांव के सहायक ग्रेड-3 लोकेश्वर साहू की दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक एवं कार्यालय ग्रामीण यांत्रिकी सेवा राजनांदगांव के सहायक ग्रेड-3 कृष्णकांत ठाकुर की शाम 8 बजे से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों को स्थानीय निर्वाचन जिला कार्यालय राजनांदगांव स्थित कंट्रोल रूम में निर्धारित समयानुसार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *