राजनांदगांव, जिला अंतर्गत पहली बार 12 जनवरी को रानीसागर चौपाटी स्थित ऊर्जा पार्क में भारत के विश्वगुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 8 बजे से प्रांरभ होकर लगभग शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। आयोजनकर्ता जिला राष्ट्रीय सेवा योजना राजनांदगांव के द्वारा एवं सहयोगी संस्था छात्र युवा मंच के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे, जो मुख्य वक्ता की आसंदी से बौद्धिक सत्र में सभा को संबोधित करेंगे। अध्यक्षता मोनिका दास, जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना करेंगी। जबकि कार्यक्रम प्रभारी एवं सहयोगी के रूप में छात्र युवा मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष भागवत वर्मा उपस्थित रहेंगे।

आयोजन में जिले के समस्त विद्यालय एवं महाविद्यालय के एनएसएस अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे। सहयोगकर्ता के रूप में छात्र युवा मंच के रक्तवीर नागेश यदु उपस्थित रहेगी। इस एक दिवसीय आयोजन में मुख्य रूप से युवाओं का पंजीयन, दल गठन प्रयोजन कार्य, स्वयंसेवकों का परिचय सत्र, बौद्धिक सत्र -उठो जागो और अपनी शक्ति को पहचानो विषय पर आयोजित होगा। पंजीयन के लिए पंजीयन प्रभारी भागवत वर्मा, बालकृष्ण कोमरे, मुरली साहू से संपर्क किया जा सकता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *