राजनांदगांव : हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम के पर जनपद पंचायत डोंगरगांव में निकाली गई तिरंगा रैली

राजनांदगांव। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम के तहत जनपद पंचायत डोंगरगांव में देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने के लिए तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी शामिल हुए।
तिरंगा रैली जनपद पंचायत डोंगरगांव परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम कोहका पहुंची तथा ग्राम कोहका से ग्रामीण आदिवासी अंचल के ग्राम कोकपुर तक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, जिला पंचायत सदस्य जागृति यदु, अध्यक्ष जनपद पंचायत रंजीता पटौदी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मनीष साहू, सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगांव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंच, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
इसे भी पढ़े : भगवान श्री रामलला के दर्शन करने सभी घनिष्ठ मित्र सुभिया, कुमारी, गिरजा, मेहतरीन, मिना, ढेला, सुशीला अयोध्या के लिए हुई रवाना
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया…
देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जी आई टैग वर्ष…
सिवनी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई यानी आज सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में…
उज्जैन सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू हो…
रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…