ज्ञानदीप जन भागीदारी समिति द्वारा विद्यार्थियों के पेयजल के लिए सराहनीय प्रयास
राजनांदगांव | शासकीय प्राथमिक शाला रेंगाकठेरा (बखत ) संकुल रेंगाकठेरा विकासखंड व जिला राजनांदगांव (छ.ग.) के प्रधान पाठक लीलाराम नेताम ने पालकों एवं जनप्रतिनिधियों के सराहनीय प्रयास से पेयजल व्यवस्था को आधुनिक ढंग से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ज्ञानदीप जन भागीदारी समिति का गठन किया गया। समिति की बैठक में विद्यार्थियों के लिए बेहतर पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए संकल्प लिया गया। प्रधान पाठक एवं समिति के अथक प्रयास से 200000/- रुपये ( अक्षरी दो लाख रुपये) की लागत से ”हस्त प्रक्षालन एवं पेयजल कक्ष” का निर्माण किया गया। जिसका लोकार्पण दिनांक 16.5.2025 को किया गया।
मुख्य अतिथि – मान. शीला टाकेश सिन्हा, सभापति महिला बाल विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग जिला पंचायत राजनांदगांव
अध्यक्षता – मान. अनीता डिगेंद्र सिन्हा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव
विशेष अतिथि मान. सेवक राम साहू, प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रेंगाकठेरा
मान. परदेसी सोनबोईर, अध्यक्ष भाजपा तिलई मंडल
मान. उनीता साहू, सरपंच ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा
मान. जितेंद्र कुमार साहू, उप सरपंच ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा
मान. प्रीतम लाल साहू, अध्यक्ष ज्ञानदीप जनभागीदारी समिति
मान. जीवनलाल वर्मा, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति
मान. अशोक सिन्हा , अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति हायर सेकेंडरी
मान. बिजेलाल साहू , प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला रेंगाकठेरा
मान. गणेश साहू , भूतपूर्व जनपद सदस्य राजनांदगांव
मान. लता कतलम, भूतपूर्व सरपंच ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा
मान. गुलाबचंद वर्मा, भूतपूर्व सरपंच ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा
मान. दीनदयाल मारकंडे, सचिव ज्ञानदीप जन भागीदारी समिति
मान. पारसमल सोनी, (समाजसेवी)
मान. फागूराम वर्मा, (समाजसेवी)
मान. बेदू राम साहू, (समाजसेवी)
के कर कमलों से संपन्न हुआ।
मंच संचालन – बिशालिक राम साहू प्रधान पाठक
आभार प्रदर्शन – क्षमा साहू सहायक शिक्षक
संकुल समन्वयक – राहुल देव
अतिथियों एवं समस्त दानदाताओं को प्रधान पाठक लीलाराम नेताम के द्वारा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ।
