राजनांदगांव . दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर स्थित विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला कार्यालय में हुतात्मा दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विहिप बजरंग दल के सैकड़ों बजरंगियों ने एकत्र होकर कारसेवकों के बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन रक्तदान और रक्त परीक्षण शिविर के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रीय संयोजक विश्ववर्धन भट्ट और प्रांत संयोजक शुभम नाग का स्वागत किया गया। प्रांत सहमंत्री नंदूराम साहू और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। विश्ववर्धन भट्ट ने कहा कि ” हुतात्मा दिवस हमें उन अमर कारसेवकों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने श्रीरामजन्मभूमि की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।”
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशहित में सेवा, सुरक्षा और संस्कार की भावना से कार्य करें, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके योगदान को याद रखें। शुभम नाग ने संगठन के निर्माण और इसके कार्यों का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया। हर एक बजरंगी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और संगठन का उद्देश्य केवल धार्मिक कार्यों तक सीमित नहीं है।
रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…
जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…
महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…
सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…
जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…