छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : हेमिन लाउत्रे  ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर घर-घर किया जनसंपर्क

राजनांदगांव। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर डोंगरगढ़ विधान सभा के  विभिन्न  ग्रामों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 9 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर फिर एक बार मोदी सरकार के नारे के साथ भाजपा नेत्री व पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव हेमिन लाउत्रे ने  गांव गांव जाकर मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क महा अभियान चलाया ।भाजपा का यह अभियान 30 मई से प्रारंभ हुआ है जो 30 जून पूरे 1 महीने तक चलेगा। घर घर जाकर जन सम्पर्क महा अभियान का  बेहतरीन आगाज किया है। वे लगातार  गांव पहुंचकर लोगों के बीच जनसंवाद कर रही है इस दौरान हेमिन लाउत्रे  ने केंद्र सरकार  अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं की  जानकारी गांव के हर व्यक्ति को दे रही है। पूर्व अध्यक्ष  हेमिन लाउत्रे  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बदल दिया है आज  हर भारतवासी आत्मविश्वास और गौरव से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से भारत की छवि निखरी है ।मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और  भारत वासियों को सम्मान बढ़ा है । मोदी सरकार ने गरीब जरूरतमंदों को विकास की मुख्यधारा में ले आई है। उन्होने आगे कहा कि देश की जनता ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर जो विश्वास जताया था बीते 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने अपने कामकाज में उस भरोसे को सही साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षो मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अगर देश में बड़े बदलाव ला सके तो वह है अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित किया । यही मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धिया भी है। जन संवाद के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास गरीब कल्याण,प्रकृति और  पर्यावरण को लेकर सोचते हैं। आज हर भारतवासी आत्मविश्वास और गौरव से भरा हुआ  है। पूरे विश्व में भारत की जय जय हो रही है ।आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। सुरक्षित भारत और आत्म विश्वास से  भरा भारत आज दुनिया को दिशा दिखा रही है । 

0 ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

हेमिन लाउत्रे ने  जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव गांव में  पहुंचकर लोगों को केंद्र सरकार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्की मकान बनवाया,उज्ज्वला योजना के  तहत गैस कनेक्शन पहुंचाया,देश के करोड़ो घरो में नल से जल पहुंचाया,किसानो को छह् हजार रुपए प्रति वर्ष दे रहे है, आयुष्मान योजना के तहत नि शुल्क ईलाज की सुविधा जैसे बहुत सारी योजना संचालित कर करोड़ो लोगो को लाभ पहुंचाया।

kgnews

Recent Posts

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…

6 minutes ago
CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस…

12 minutes ago
CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश…

18 minutes ago
CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका…

21 minutes ago
समोसे के लिए रोकी ट्रेन? इंदौर में लोको पायलट का VIDEO वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

समोसे के लिए रोकी ट्रेन? इंदौर में लोको पायलट का VIDEO वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

इंदौर बारिश का मौसम हो और गरमा-गरम समोसे की खुशबू आए, तो किसी का भी…

25 minutes ago
भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

ग्वालियर  रानी कमलापति (भोपाल) से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जाने वाली वंदे भारत…

55 minutes ago