एक करोड़ पीव्हीसी कार्ड होंगे वितरित
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश में आयुष्मान योजना के हितग्राहियों को पीव्हीसी आयुष्मान कार्ड वितरण का शुभारंभ 27 जून को शहडोल से करेंगे। प्रदेश में अब तक तीन करोड़ 57 लाख से अधिक हितग्राहियों के डिजिटल आयुष्मान कार्ड तैयार किये जा चुके हैं। आयुष्मान योजना के कुल हितग्राहियों में एक करोड़ हितग्राहियों को पीव्हीसी आयुष्मान कार्ड भी प्रदाय किये जा रहे हैं। देश में 3.57 करोड़ आयुष्मान हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड का वितरण देश में पहली बार किया जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि आयुष्मान योजना का शुभारंभ 23 सितम्बर 2018 को हुआ था। योजना में प्रत्येक हितग्राही को आयुष्मान से संबद्ध चिकित्सालय में एक वर्ष में 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क उपचार करवाने का प्रावधान है।
ग्राम पंचायत स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही ग्राम पंचायत, नगर निगम, परिषद और नगर पंचायत में भी पीव्हीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम होंगे।
धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस…
रायपुर। 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश…
रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका…
इंदौर बारिश का मौसम हो और गरमा-गरम समोसे की खुशबू आए, तो किसी का भी…
ग्वालियर रानी कमलापति (भोपाल) से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जाने वाली वंदे भारत…