राजनांदगांव , हॉकी इंडिया और खेलों इंडिया के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ हाकी द्वारा अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग अंतर राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही है। मध्यप्रदेश और मेजबान छत्तीसगढ़ फाइनल में पहुंच चुकी है। कल 24 मार्च को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। स्पर्धा में तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र रही और हॉकी राजस्थान ने चौथा स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ हाकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि महिला हॉकी को प्रोत्साहन देने भारत में अस्मिता हाकी का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्तर की जोन से संबंधित कुल चार टीमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमों ने भाग लिया।
स्पर्धा के संयोजक मृणाल चौबे ने बताया इस स्पर्धा में प्रथम चार स्थान तक आने वाली टीमों को नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम 1 लाख 80 हजार, द्वितीय 1 लाख 44 हजार, तीसरा और चौथा पुरस्कार 90 हजार है। हॉकी मध्यप्रदेश ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए तथा मेजबान छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान प्राप्त करते हुए फाइनल में जगह बनाई। तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र रही वहीं हॉकी राजस्थान चौथा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच व समापन समारोह मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हाक़ी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने दर्शकों से उपस्थिति का आग्रह किया है।
बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नया पारा स्थित गणेश नगर में मंगलवार सुबह एक…
रायपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा-शिवनगर-अम्बिकापुर) के उन्नयन एवं फोरलेन निर्माण कार्य को सुचारू और समयबद्ध रूप…
सुशासन तिहार में किए गए वादे हो रहे पूरे, पंचायत भवन, पीडीएस भवन और मुक्तिधाम…
उद्योग मंत्री देवांगन ने पौने 37 करोड़ रूपए के जलप्रदाय योजना विस्तार कार्य का किया…
महासमुंद जिले के 53 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिली पेंशन राशि सामाजिक सुरक्षा एवं…
रायपुर: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आज सुबह धमतरी में दबिश दी। दो गाड़ियों…