छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 12 जुलाई को रायपुर में होगी महासंघ की निर्णायक बैठक …

डोंगरगढ़/कलकसा l छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ (वीबी-जी राम जी) ने प्रदेशव्यापी हड़ताल को सरकार के आश्वासन पर स्थगित करने का निर्णय लिया था। उपमुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय का भरोसा दिलाया था।

महासंघ ने बताया कि 25 जून, 1 जुलाई को वीबी-जी राम जी योजना के शुभारंभ अवसर पर हुई चर्चा में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों मानव संसाधन (एचआर) नीति के माध्यम से सेवा व सामाजिक सुरक्षा, ग्राम रोजगार सहायकों को संविदा के साथ ग्रेड पे, पदनाम परिवर्तन तथा अन्य लंबित विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने 15 दिनों के भीतर प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए आमंत्रित कर कर्मचारियों के हित में आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

महासंघ ने कहा कि प्रदेशभर के कर्मचारियों की एकजुटता, आंदोलन की तैयारी और ज्ञापन अभियान ने सरकार को कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित किया। इसी विश्वास के आधार पर संगठन ने आंदोलन को समाप्त नहीं, बल्कि स्थगित किया है। महासंघ की आगामी रणनीति तय करने के लिए 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे रायपुर में प्रदेशव्यापी बैठक होगी। बैठक में उपमुख्यमंत्री से प्रस्तावित चर्चा की रूपरेखा, मांगों की प्रगति, संगठन की रणनीति व आवश्यकता पड़ने पर आगामी आंदोलन की दिशा पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

3 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

3 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

3 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

3 hours ago