राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव विकासखंड के 12 विद्यालयों में हाई मास्क लाईट लगाने के लिए 64 लाख 53 हजार 384 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत उच्च माध्यमिक शाला भर्रेगांव, सुकुलदैहान, धनगांव, डीलापहरी, रीवागहन, भानपुरी, सिंघोला, सोमनी, सुरगी, टेड़ेसरा एवं हाई स्कूल गठुला, परमालकसा में हाई मास्क लाईट लगाए जाएगे। प्रत्येक विद्यालय में हाई मास्क लाईट  के लिए 5 लाख 37 हजार 782 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *