तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह आवारा और संदिग्ध रूप से पागल कुत्तों ने जमकर आतंक मचाया। कुत्तों ने एक के बाद एक कई लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कुत्तों ने नगर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों भथरी और पचबहरा में भी लोगों पर हमला किया। हमलों के बाद अब तक बच्चों समेत 16 घायल लोग तखतपुर से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार गुरुवार को कुल 16 लोग कुत्तों के काटने की शिकायत लेकर पहुंचे। सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। वहीं जिन मरीजों के घाव गंभीर थे, उन्हें सीरम (Serum) देने की आवश्यकता थी, लेकिन अस्पताल में सीरम उपलब्ध नहीं होने के कारण केवल इंजेक्शन लगाकर उन्हें भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक हमलावर कुत्तों को काबू में नहीं किया जा सका है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में एक से अधिक आवारा कुत्ते शामिल हैं, जो लगातार इलाके में घूमकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…
कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…
भोपाल राज्य पुलिस सेवा के आठ (1997 बैच के एक और 1998 बैच के सात)…
बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…