डोंगरगढ़ के होटल में मदिरापान की पुष्टि होने पर की गई कार्रवाई
राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं एवं कोचियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान सूचना मिलने पर ग्राम जोशीलमती में दूरवास मनी साहू के मकान की तलाशी लेने पर 16 पाव महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री कुल 2.880 बल्क लीटर शराब जप्त की गई। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला राजकुमार कुर्रे, हमराह स्टॉफ आबकारी मुख्य आरक्षक निजाम शाह ठाकुर, आबकारी आरक्षक नागेश निषाद, अनिल सिन्हा शामिल थे।
इसी तरह अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। आबकारी विभाग वृत्त डोंगरगढ़ के प्रभारी व उप निरीक्षक अनिल सिंह के नेतृत्व में राम नगर के विभिन्न होटल-ढाबों पर छापेमारी कर सघन जांच की गई। रेलवे स्टेशन रोड स्थित बसेरा होटल, खंडूपारा के राज होटल, शेरे पंजाब होटल, नया बस स्टैण्ड स्थित खालसा होटल और पुराना बस स्टैण्ड के मान होटल में दबिश दी गई। जांच के दौरान बसेरा होटल और मान होटल में मदिरापान की पुष्टि होने पर प्रकरण दर्ज किया गया। सहायक आयुक्त आबकारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…