छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 240 किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं…

राजनांदगांव , प्रीमियम जमा करने के बाद भी छुरिया ब्लॉक के 240 किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिला। खोभा सोसायटी के अंतर्गत आने वाले 4 गांव के वन पट्टाधारी किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने बताया कि प्रीमियम राशि जमा करने के बाद भी साल 2025-26 में पीएम फसल बीमा से वंचित है। इसके पहले भी उन चार गांव के किसानों ने सुशासन तिहार के तहत इसी मामले को लेकर अलग-अलग आवेदन किया था।

छुरिया ब्लॉक की खोभा सोसायटी अंतर्गत चार गांव के करीब 240 वन पट्टाधारी किसानों को वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिला। वंचित किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, पात्र किसानों को बीमा दावा राशि दिलाने की मांग की।

वनाधिकार पट्टा धारकों को योजना से बाहर किया किसानों ने कहा खरीफ फसल के लिए भूमि स्वामी अधिकार वाली जमीनों पर बीमा दावा राशि तो जारी की जा रही है, जबकि वनाधिकार पट्टा धारकों को योजना के दायरे से बाहर कर दिया। इससे सैकड़ों किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर पात्र वन पट्टाधारकों को भी बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। प्रभावित किसानों में ग्राम गोपालपुर सहित खोभा सोसायटी क्षेत्र के कई गांवों के किसान शामिल हैं।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

6 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

6 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

6 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

6 hours ago