खरीफ सीजन . मौसम खुलने का था इंतजार, सहमति बनने के बाद अवकाश के दिनों में तेजी से किया जा रहा धान का परिवहन राजनांदगांव एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के 40 दिनों बाद तीनों जिले से लगभग 26 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। परिवहन की गति को तेज करने अब 16 लाख क्विंटल धान का डीओ जारी कर दिया गया। शनिवार और रविवार अवकाश के चलते धान खरीदी बंद रही। लेकिन खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव तेजी से किया गया। अब तक करीब साढ़े 8 लाख क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। अफसरों ने धान के परिवहन की गति ऐसी ही बने रहने का दावा किया है। सोमवार से धान की आवक भी तेज होगी इसके लिए पहले से खरीदी केन्द्रों में जाम पड़े धान का उठाव करना बेहद जरूरी हो गया था। विगत दिनों अफसरों के साथ जिला राइस मिलर्स एसोसिएशन एवं समिति प्रबंधकों की एक बैठक में अवकाश के दिनों में परिवहन तेज करने पर सहमति बनी थी। इसके बाद एकमुश्त डिलीवरी ऑर्डर जारी किया गया। समिति प्रबंधकों ने अवकाश के दिनों में उठाव के समय केन्द्रों में उपस्थित रहने की सहमति प्रदान की थी। जिसके चलते शनिवार एवं रविवार को उठाव हो सका। बड़ी संख्या में किसान दो सप्ताह से मौसम खुलने का इंतजार कर रहे थे । अफसरों ने की उठाव की निगरानी, 5 हजार क्विं शेष जिले की सीमा पर स्थित खरीदी केन्द्र बोरतलाव से समिति प्रबंधक ईश्वर श्रीवास ने बताया करीब 10 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया है। सुरगी से जितेन्द्र चंद्राकर ने बताया 8 हजार क्विंटल उठाव हुआ करीब 5 हजार क्विंटल धान यहां शेष है। फूड अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा उठाव का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके अलावा ढाबा, सोमनी से परिवहन किया गया वहीं सिंघोला में अभी ज्यादा आवक नहीं हो सकी है। राजनांदगांव एवं केसीजी व एमसीसी जिले केन्द्रों से भी धान का उठाव किया गया है। एक माह के बाद तेजी से हो रहा उठाव: भूपेंद्र मिश्रा खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया 16 लाख क्विंटल धान का उठाव करने डीओ जारी करने के बाद 8 लाख क्विंटल का उठाव किया जा चुका है। शेष 10 लाख क्विंटल धान का तेजी से परिवहन किया जाएगा। केसीजी में 1 लाख से ज्यादा एवं एमएमसी जिले में करीब 1 लाख क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। मिलर्स एवं समिति प्रबंधकों में सामंजस्य से अवकाश के दिनों में परिवहन तेजी से हो रहा है। रविवार को कुछ केन्द्रों में निरीक्षण करने पर ट्रकों में धान की लोडिंग होते दिखी अभी उठाव बेहतर है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *