भिलाई महिला भागवत आयोजन समिति रामनगर द्वारा प्रगति क्लब मुक्तिधाम रामनगर में 9 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है । भागवताचार्य राजीव नयन महाराज और संजीव नयन महाराज का सुमधुर श्रीमद भागवत कथा सुनाएंगे। श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ 9 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे से प्रगति क्लब की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकल कर किया गया। कलश यात्रा रामनगर मुक्तिधाम,शीतल मंदिर, रामजानकी मंदिर रामनगर मुक्तिधाम मार्ग से होते हुए प्रवचन स्थल पर पहुच कर समाप्त हुई। तपश्चात श्रीमद भागवत कथा का प्रारंभ हुआ। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजक नंदकुमार कश्यप ने बताया कि रामनगर प्रगति क्लब में हर वर्ष ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष वृंदावन के तीन भाइयों के द्वारा श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला भागवत आयोजन समिति की विनेश्वरी चन्द्राकर, सरस्वती कश्यप, गीता शर्मा तारणी देशमुख समेत अन्य महिलाओं द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *