छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 3 बोर फेल, एकलव्य स्कूल में जलसंकट

राजनांदगांव पेंड्री स्थित एकलव्य स्कूल में जल संकट गहरा गया है। अपने बच्चों से मिलने एकलव्य स्कूल पहुंचे पालकों को पता चला कि यहां पानी नहीं होने के कारण उनके बच्चों ने तीन दिनों से स्नान नहीं किया है। भोजन करने और पीने के लिए वह परिसर के बाहर से पानी लाने मजबूर है। इस पर पालकों ने एकलव्य स्कूल प्रबंधन पर नाराजगी जताई। पालकों ने बताया एकलव्य स्कूल प्रबंधन ने पालकों के लिए बच्चों से मिलने दिन और समय निर्धारित किया था। प्रबंधन द्वारा निर्धारित दिन अनुसार जब रविवार को पालक यहां अपने बच्चों से मिलने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि पहले निर्धारित किए गए बच्चों से मिलने के समय और दिन में बदलाव किया गया है। जबकि पालकों को इस बदलाव की सूचना नहीं दी गई। पालकों को मेन गेट में रोक दिया गया। उन्होंने उसी गेट में अपने बच्चों का हाल जाना और उनकी जरूरत का सामान देकर चलते बने। पालकों का कहना है एकलव्य परिसर में तीन बोर कराए थे जो फेल हो गए यहां निगम के टैंकरों से पानी टंकियों में चढ़ाया जाता है और वहां से पानी बाथरूम में आता है। लेकिन टैंकर नहीं आने के कारण यहां पानी का संकट गहरा गया। पेंड्री के एकलव्य स्कूल में विगत सत्र में पढ़ने वाले बच्चों के पालकों की यहां समिति थी। उन बच्चों के यहां से पास आउट होकर जाने के बाद पालक समिति भंग हो चुकी है। अफसरों ने दिया समस्या के समाधान का आश्वासन एकलव्य स्कूल के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अमीय श्रीवास्तव ने कहा वहां पहले तीन बोर कराए गए है लेकिन ड्राई इलाका होने के कारण पर्याप्त पानी नहीं आया। वर्तमान में निगम के पानी से काम चल रहा है। टैंकर नहीं आने से समस्या विकराल हो जाती है। बोर कराने कलेक्टर सर को अवगत कराया गया है। फिलहाल पानी की समस्या का समाधान करने निगम आयुक्त से चर्चा की जाएगी। नियमित रूप से टैंकर भेजने कहा जाएगा। दूर-दराज से आने वाले पालकों को बच्चों से मिलने देते है नई सूचना पालकों को प्रेषित की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…

20 minutes ago
CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

1 hour ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

1 hour ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

2 hours ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

2 hours ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

2 hours ago