खैरागढ़ जंगल के रास्ते पशु तस्करी करते तस्करों को जिले की मोहगांव पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। पशु तस्करी की सूचना के बाद सक्रिय हुई मोहगांव पुलिस ने जंगलपुर घाट के जंगल रास्ते से चार आरोपियों को 40 कृषि योग्य एवं दुधारू जानवरों को हांकते और मारते, पीटते हुए महाराष्ट्र के कत्लखाना में बेचने के लिए ले जाते धर दबोचा। आरोपियों की घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ में पहले पुलिस को गुमराह करते रहे कड़ाई से पूछताछ करने पर सभी ने मवेशियों को जंगल के रास्ते से महाराष्ट्र के कत्लखाना में ले जाकर बिक्री करने की जानकारी दी। आरोपी पोषण जंघेल पिता पंचु 35 वर्ष जंगलपुरघाट, मानदास सतनामी 50 वर्ष ठंढार, छबी यादव 45 वर्ष गर्रा,नेहरु नेताम नेताम 40 वर्ष तेंदूभाठा के कब्जे से 40 मवेशी बरामद की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *