राजनांदगांव इस साल गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन एक बार फिर दिग्विजय स्टेडियम में होगा। नए सिरे से स्टेडियम निर्माण की वजह से निर्माण कार्यों के कारण पिछले पांच साल से यहां पर आयोजन पर ब्रेक लग गया था। इस साल से फिर गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य आयोजन दिग्विजय स्टेडियम में होगी।

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का रिहर्सल बुधवार सुबह दिग्विजय स्टेडियम में किया गया। कलक्टर संजय अग्रवाल ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। कलक्टर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कलक्टर संजय अग्रवाल के साथ अपर कलक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह एवं डीएसपी यातायात हेमनायक प्रकाश ने परेड का निरीक्षण किया।

रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कलक्टर ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिहर्सल परेड के दौरान जवानों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं हर्ष फायर भी किया गया। परेड में आईटीबीपी, सीएएफ 8वीं बटालियन राजनांदगांव, पीटीएस राजनांदगांव, जिला पुलिस महिला बल राजनांदगांव, नगर सेना महिला बल राजनांदगांव, एनसीसी आर्मी पुरूष शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, एनसीसी नेवी पुरूष शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, एनसीसी महिला शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय सहित अन्य स्कूल व कालेज के चात्रों के अलावा प्लाटून शामिल हुए। इस अवसर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकरम के आयोजन के लिए स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण गीतों पर प्रस्तुति दी। रिहर्सल कार्यक्रम में साढ़े 6 सौ बच्चों द्वारा व्यायाम का प्रदर्शन किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *