भाजपा नेता जमाल खान ने कुलबीर के बयान पर किया जोरदार पलटवार
राजनांदगांव । भाजपा के युवा नेता जमाल खान ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के बयान पर तीखा पटवार करते हुए कहा कि 5 साल तक राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सत्ता रही तब छाबड़ा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की याद नहीं आई अब जब भाजपा की सरकार है। तब इस सरकार को बदनाम करने के लिए कुछ भी कुछ आरोप डॉ. रमन सिंह पर लगाया जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन नहीं होंने तथा डॉक्टरों की कमी के लिए डॉक्टर साहब को कोश रहे हैं। उन्हें जगाने की बात कह रहे हैं। ऐसे में छाबड़ा क्या 5 साल तक स्वयं नहीं सोए रहे जो उस समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी सोते से नहीं जगा पाये। अगर उस समय चाहते तो एमआरआई सीटी स्कैन स्थापित करवा सकते थे। डॉक्टरों की कमी दूर कर सकते थे। ऐसा क्यों नहीं किया अब जब भाजपा की सत्ता है तो तो विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा सरकार की फजीहत करने की कोशिश कर रहे हैं। जनता जानती है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल डॉ. रमन सिंह की देन है जब वह मुख्यमंत्री थे तब राजनांदगांव के लिए क्या नहीं किया राजनांदगांव को स्वर्ग की तरह चमका दिया और 5 साल तक कांग्रेस की सत्ता में राजनंदगांव के साथ भूपेश बघेल का सौतेला व्यवहार किसी से छुपा नहीं है। कुलबीर सिंह छाबड़ा इस सत्य को चुपचाप स्वीकार करें और भाजपा नेताओं तथा भाजपा के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी से बाज आ जाएं।
35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती करूहानार के चुन्नूलाल साहू को…
नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल…
तकनीक आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री परमार उच्च…
समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित…
रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किसानों को 69 हेक्टेयर…