छत्तीसगढ़

राजनांदगाव : शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा रेल यात्रियों को निःस्वार्थ जल सेवा

राजनांदगाव। मानव सेवा माधव सेवा की भावना से प्रेरित शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आज राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन में यात्रियों को जल वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए की उद्देश्य से समय-समय पर जनसेवा का कार्य किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आज मानव सेवा माधव सेवा से प्रेरित रेल यात्रियों को शीतल जल वितरण किया गया। इस उमस भरी गर्मी में लंबी दूरी की ट्रेनों की जनरल बोगियों में भीड़ के चलते बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। बहुत से स्टेशनों में ट्रेन ज्यादा देर तक नहीं रुकने के कारण उन्हें पानी तक के लिए जूझना पड़ता हैं, ऐसे में उन तक शीतल पेय पहुंचना बहुत हद तक राहत दिलाता हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is 5-1.jpg

आज स्वयं सेवक श्रमदान सेवा में शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति बाबुटोला द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रेल यात्रियों को जनरल डिब्बे तक पहुंच कर निःस्वार्थ ठंडा जल अमृत सेवा स्वयंसेवक के रूप में प्रदान की गयी।
इस अवसर पर शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति के मुखिया एवं शक्तिधाम महाकाली मंदिर के संस्थापक गुरुदेव हरीश यादव, अखिलेश बंजारा, पिलेश्वर देवांगन, कौशल मानिकपुरी, शंभू वर्मा, कु. पीहू यादव, किशन चौरसिया, प्रशांत वर्मा, भगवती निषाद, चंद्रेश साहू, भोज वर्मा, संतोष वर्मा, विकास राजपूत, भूपेंद्र रामटेके, लव यादव, राकेश देवांगन, लोकेश सिन्हा, शुभम सिन्हा, उमाशंकर सोनकर, शेखर दुरुगकर सहित समिति के अन्य सदस्यगणो ने अपनी सेवा दी।

kgnews

Recent Posts

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

2 minutes ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

4 minutes ago
CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

8 minutes ago
CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले…

12 minutes ago
CG : खैरागढ़ में उपद्रव कर शांति भंग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

CG : खैरागढ़ में उपद्रव कर शांति भंग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस…

25 minutes ago
CG : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों के डंप का भंडाफोड़

CG : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों के डंप का भंडाफोड़

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी…

31 minutes ago