धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम जमरगा में बुधवार की सुबह आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमरगा में बुधवार की सुबह रोहित राठिया 21 साल अपने गांव के ही एक आम के पेड़ में चढ़कर आम तोड़ रहा था।
इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह सीधे जमीन में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद गांव के ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद एक निजी वाहन के जरिये घायल युवक को धरमजयढ़ सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पेड़ के गिरने के दौरान युवक के सीने और सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
रायगढ़। जिले में खरीफ सीजन को देखते हुए अवैध खाद भंडारण और परिवहन पर सख्त…
कोंडागांव। जिले के विश्रामपुरी क्षेत्र स्थित ग्राम मानिकपुर में मंगलवार सुबह एक हादसे ने पूरे…
मध्यप्रदेश में विकेंद्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा के विस्तार और तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर भोपाल में…
धमतरी। शादी कार्ड बंटने के बाद प्रशासन की टीम गांव पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया। दूल्हे…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है.…
डॉ. पाठक जैसे विरले शिक्षकों का शिष्य होना सौभाग्य की बात, विज्ञान के क्षेत्र में…