CG : 19 साल के युवक की शादी प्रशासन ने रुकवाई, बंट गए थे शादी कार्ड …
धमतरी। शादी कार्ड बंटने के बाद प्रशासन की टीम गांव पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया। दूल्हे की उम्र 19 साल पांच माह थी, जबकि शादी के लिए उम्र 21 साल अनिवार्य है। दुल्हन बालिग थी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी आनंद पाठक ने बताया कि मगरलोड ब्लाक के एक गांव में कमार परिवार में बाल विवाह होने वाला था। शादी के लिए परिवार ने कार्ड बांट लिए थे। 23 जून को बारात जाने वाला था। घर में शादी की तैयारी थी, इस बीच शासन तक बाल विवाह होने की जानकारी किसी माध्यम से पहुंची, तो टीम के अधिकारी-कर्मचारी 16 जून को गांव पहुंचकर पुलिस सुरक्षा के बीच बाल विवाह रूकवाया। टीम के अधिकारी-कर्मचारियों ने गांव में दोनों पक्ष को बुलाकर दूल्हा व दुल्हन के अंक सूची व आधार कार्ड के माध्यम से उम्र की पुष्टि की, तो दूल्हे की उम्र 19 साल पांच माह निकली, जबकि दुल्हन बालिग थी। ऐसे में टीम के अधिकारियों ने दोनों परिवार के लोगों को बिठाकर बाल विवाह नहीं करने समझाइश दी। पहले तो शादी के जिद पर अड़े थे, लेकिन कानून की जानकारी देने पर दोनों परिवार सहमत हुए।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…