छत्तीसगढ़

रायगढ़ : कृष्ण कुंज से पल्लवित होता प्रकृति के साथ संस्कृति का मेल

विकसित स्वरूप में नजर आ रहे कृष्ण कुंज, पिछली जन्माष्टमी में हुई थी योजना की शुरूआत

नगरीय निकायों में सांस्कृतिक और औषधीय महत्व के पौधों का किया गया है रोपण

रायगढ़, 6 सितम्बर 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुसार नगरीय क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देने तथा एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व के पौधों की उपलब्धता के उद्देश्य से नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज की स्थापना कर पौधे रोपित किए गए है। ये कृष्ण कुंज अब अपने विकसित स्वरूप में नजर आ रहे है।

           उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुसार पिछले वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर नगरीय निकाय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जीवन उपयोगी वृक्षों का रोपण एवं संरक्षण किया जा रहा है। इसी उद्देश्य के साथ वृक्षारोपण को जन-जन और सांस्कृतिक विरासत से जोडऩे एवं विशिष्ट पहचान देने के लिए इसका नाम कृष्ण कुंज रखा गया है। जहां सांस्कृतिक महत्व के विभिन्न पौधे कृष्ण वट, बरगद, बटुक, पीपल, अंजीर, सेव, आम, कल्पतरू, पदम, बेल, नारियल, इमली, नीम, पारस, पीपल, रामफल, बादाम आदि के पौधे रोपे गये है।

         शहरों में लोगों के लिए उद्यान, बाग-बगीचे अब नहीं के बराबर है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसी कमी को दूर करने के लिए कृष्ण कुंज योजना तैयार की गई है। कृष्ण कुंज से लोगों को आत्मिक शांति और खुशनुमा वातावरण उपलब्ध होगा। कृष्ण कुंज एक ऐसा स्थान है, जहां लोगों के जीवन उपयोगी पेड़-पौधों का रोपण किया गया है। कृष्ण कुंज की कल्पना को साकार करने और इसमें लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए औषधीय महत्व के पौधों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्व की दृष्टि से भी उपयोगी और महत्वपूर्ण पौधों का रोपण किया गया है। रायगढ़ जिले में रायगढ़ वनमंडल के तहत बांझीनपाली, घरघोड़ा एवं पुसौर तथा धरमजयगढ़ वनमंडल के तहत लैलूंगा व धरमजयगढ़ में कृष्ण कुंज बनाए गए है।     

        वनमंडलाधिकारी रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी ने बताया कि कृष्ण कुंज में सांस्कृतिक महत्व व औषधीय पौधों का रोपण किया गया है। कृष्ण कुंज को एक वाटिका के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पाथवे बनाए गए है। जहां लोग आकर वॉक कर सकते है। इसके साथ ही यहां रोपे गए पौधों के बारे में जानकारी ले सकते है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

6 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

6 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

6 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

6 hours ago