छत्तीसगढ़

रायपुर : उधार दिए 15 हजार मांगने पर मर्डर

रायपुर। राजधानी रायपुर के अंवति विहार इलाके में छोटी दीवाली के दिन बुजुर्ग दंपत्ति पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हमले में आरोपी किरायेदार मुकेश कुमार था, जिसने मकान मालिक रत्नेश्वर बनर्जी की हत्या और उनकी पत्नी माया बनर्जी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना तब घटी जब रत्नेश्वर और माया बनर्जी ने अपने किरायेदार मुकेश को उधार दिए 15 हजार रुपए की वापस रकम मांगी थी, जोकि विवाद का कारण बनी। गुस्से में आकर मुकेश ने हत्या का प्लान बनाया और हेलमेट और नटराज मूर्ति से हमला करके रत्नेश्वर की हत्या कर दी, जबकि माया को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हत्या के बाद मुकेश फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी।

आरोपी मुकेश कुमार मूलतः भोपाल का निवासी है। पहले भी उसने भोपाल में लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी और बाद में रायपुर में किराए के मकान में छिपकर रहने लगा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुकेश चंडीगढ़ में किराए का मकान लेकर वहां छिपा हुआ था। पुलिस ने चंडीगढ़ में उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया है। पुलिस देर शाम तक इस हत्याकांड के बारे में पूरी जानकारी देगी। इस मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है, और इस हत्या के मामले में पूरी सच्चाई जल्द ही सामने आ सकती है।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

7 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

7 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

7 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

7 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

7 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

7 hours ago