रायपुर। राजधानी में एक वकील ने अपने क्लाइंट के फर्जी हस्ताक्षर कर उसकी चारपहिया गाड़ी अपने नाम कर ली। वकील ने पहले उसके घर का इकरारनामा कर किसी और को बेच दिया था। थाने में शिकायत के बाद उसने राजीनामा किया, लेकिन वकील ने जेल से छुड़ाने के लिए प्रार्थी से कई जगह हस्ताक्षर लिए। इस वजह से उसे अपने क्लाइंट के हस्ताक्षर मालूम थे। उसने इसी बात का फायदा उठाया। खमतराई पुलिस के मुताबिक मामला 2 अप्रैल का है। धोखाधड़ी साबित होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार आरोपी वकील मोहम्मद सुल्तान अहमद व आरटीओ एजेंट मो. परवेज दोनों फरार हैं। अनिल वर्मा ने अपनी जमानत कराने के लिए सुल्तान को अधिकृत किया था। सुल्तान ने इसी बात का फायदा उठाकर धोखाधड़ी की। दोनों आरोपी फरार हैं।
रायपुर। राज्य सरकार ने लक्ष्मी साहू (रामटेके) को छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल का रजिस्ट्रार नियुक्त…
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई…
कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध रेत उत्खनन को लेकर कांग्रेस…
बालोद। जिले में जिला विपणन विभाग के कर्मचारियों का कारनामा सामने आया है, जिन्होंने सरकारी…
रायपुर। नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी में घूमना पर्यटकों के लिए अब…
मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई…