छत्तीसगढ़

रायपुर : गौ पालन से गृहिणी रुक्मणी पटेल बनी आर्थिक स्वावलंबन की मिसाल

राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना से अपने सपने किए साकार

रायपुर, 10 जुलाई 2023

राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना से अपने सपने किए साकार

महासमुंद जिले के विकासखण्ड बसना के ग्राम पड़कीपाली में एक गृहणी श्रीमती रूक्मणी पटेल गौ-पालन कर परिवार को अपना विशेष सहयोग प्रदान कर रही है। पड़कीपाली के प्रगतिशील सीमांत कृषक परिवार की श्रीमती रूक्मणी पटेल ने गृह कार्य के साथ-साथ अपने बचे हुए शेष समय का सदुपयोग कर अपने परिवार का आर्थिक सहयोग करने की ठानी। कृषक परिवार से संबंध होने एवं पूर्व से थोड़ा बहुत पशुपालन की जानकारी होने के कारण विभागीय कर्मचारियों से पशुपालन संबंधी योजनाओं की उनके द्वारा जानकारी ली गई, जिसमें उन्हे छत्तीसगढ़ राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना उपयोगी एवं लाभप्रद लगा। इसके लिए विभाग से गौ पालन हेतु स्ववित्तीय आवेदन स्वीकृत करा कर दो गाय क्रय कर अपना डेयरी इकाई प्रारंभ की । इस कार्य में रुक्मणी पटेल के परिवार जनों ने भी उनका भरपूर सहयोग किया।

वे बताती हैं कि उनके द्वारा प्रारंभ किए डेयरी इकाई से प्रतिदिन लगभग 25 लीटर दूध उत्पादन होने लगा। 2-3 लीटर घरेलू उपयोग हेतु रखने के बाद शेष दूध को स्थानीय बाजार में 50 रूपये प्रति लीटर की दर से बेचकर प्रतिमाह करीब बीस हजार रूपये का शुद्ध लाभ होने लगा। उनके द्वारा घरेलू उपयोग हेतु रखे गये दूध से घी और दही बनाकर प्रतिमाह लगभग 2000-3000 अतिरिक्त आय भी अर्जित होती रही।

आज गौ पालन करते हुए श्रीमती रूक्मणी पटेल को लगभग डेढ़ वर्ष पूरे हो चुके है, इस दौरान उन्हें लगभग साढ़े तीन लाख रुपए आय अर्जित कर परिवार को बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। परन्तु श्रीमती रूक्मणी पटेल इतने में ही संतुष्ट नहीं हुई, पशु पालन से लाभ को देखते हुए और अपनी आर्थिक स्थिति को और सृदृढ़ करने के उद्देश्य से डेयरी इकाई के लाभ का कुछ हिस्सा बचत करते हुए उनके द्वारा स्थानीय मांग के अनुसार इस वर्ष 8 बकरे-बकरियों का क्रय किया गया है, जिससे निश्चय ही उन्हे आगामी वर्ष में और ज्यादा लाभ की उम्मीद है। राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से श्रीमती रुक्मणी पटेल की यह सफलता निश्चित तौर पर महिला आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष सोपान सिद्ध हो रहा है। उनकी सफलता में राज्य सरकार की इस योजना का महती भूमिका है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

4 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

5 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

5 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

5 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

5 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

5 hours ago