त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए राज्य के समस्त जिलो में संचालित खाद्य परिसरों में निर्मित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विभिन्न जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल बनाकर औचक जांच कराई जा रही है। उत्पादन इकाइयों पर नजर रखी जा रही है, जिससे कि आम जन को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव और रायपुर जिले में संयुक्त टीम के द्वारा मसाला, दाल, होटल आदि में औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता जांच हेतु नमूना संकलित किया गया। राजनांदगांव के मेसर्स राजेश कंफेक्शनरी से चॉकलेट के नमूने संकलित करते हुए जप्ती की कार्यवाही गई मेसर्स अमर शहीद एग्रो से गरम मसाले का नमूना लिया गया। रायपुर में मोवा स्थित दाल मिल मेसर्स संतोष दाल मिल से मसूर के दाल का नमूना लिया गया, साथ ही संयुक्त दल द्वारा एक प्रतिष्ठित होटल मेसर्स अशोका बिरयानी से नूडल का नमूना लेकर राज्य खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया जहाँ से रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने…
पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन…
राजनांदगांव राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की आधिकारिक सूची जारी कर…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…
रायपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…