जशपुर नगर जशपुर जिले मे आदिवासी महिला शिक्षक से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की सांसद श्रीमती गोमती साय और जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत ने कड़े शब्दों मे निंदा की है। सांसद साय ने कहा की छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार महिलाओ की मान सम्मान की रक्षा करने मे पूरी तरह से विफल साबित हुई है। शांति का टापू कहलाने वाले जशपुर जिले मे बीते पांच साल के दौरान दुष्कर्म सहित महिला हिंसा की घटनाओ की बाढ़ आ गई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। लेकिन कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार मंत्री इस मामले मे चुप्पी साधे बैठे हैं। सांसद ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर, सलाखों के पीछे भेजनें की मांग की है।
जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत ने घटना की निंदा करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार मे महिलाओ की सुरक्षा की आशा करना ही बेकार है। जिस सरकार के जिम्मेदार अधिकारी और मंत्री दिव्यांग बच्चियों से दुष्कर्म के अमानवीय मामले मे मौन साध सकते हैँ, वे सत्ता मे रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। महिलाओ के साथ हो रहे इस अन्याय और तमाशबिन बने कांग्रेसियो को अब, छत्तीसगढ़ की जनता जवाब देगी। रायमुनि भगत ने कहा कि दनगरी मे हुए सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित सद्दाम खान युवक कांग्रेस का पूर्व सचिव और सोशल मिडिया प्रभारी भी रह चुका है। आरोपी सद्दाम खान के साथ,जशपुर के विधायक विनय भगत की कई तस्वीर इंटरनेट मिडिया मे मौजूद है। इसका जवाब विनय भगत को देना चाहिए और कांग्रेस को ऐसे दुष्कर्मी कार्यकर्ता के लिए पीड़िता के साथ महिलाओं से माफ़ी मांगनी चाहिए।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…