पहले दोस्त से दुष्कर्म करवाया, फिर थाने ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाई

इंदौर

सामूहिक दुष्कर्म केस में गहरी साजिश का राजफाश हुआ है। सूचीबद्ध गुंडा किशोरी (पीड़िता) के जरिए एक करोड़ रुपये वसूलना चाहता था। पीड़िता के कथनों पर शक न हो इसलिए गुंडे ने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध भी बनवाए। मुस्लिम युवक पर भी आरोप लगाया ताकि हिंदू संगठन घटना का कड़ा विरोध दर्ज करवा सकें।

विजय नगर थाने की पुलिस ने साजिशकर्ता हेमंत चौपड़ा (मालवीय नगर) को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन किशोरी से संबंध बनाने वाला फरार है। किशोरी के स्वजन पर करीब 11 लाख रुपये का कर्ज है। हेमंत को उसकी मजबूरी की जानकारी लगी और करीब एक महीने पूर्व उससे संपर्क साधा। उसको बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाने पर समझौते के बदले राहुल, फैजल और जीतू से एक करोड़ रुपये मिलेंगे।

किशोरी से कहा कि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पुलिस मेडिकल परीक्षण करवाती है। आरोपित ने एक दोस्त से मिलवाया और थाने पहुंचाने के कुछ देर पूर्व ही दोनों के शारीरिक संबंध बनवाए गए। मामले में पीड़िता अब पलट गई है। उसने कोर्ट के समक्ष भी धारा 164 के तहत कथन दर्ज करवाया है। हेमंत और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। किशोरी को भी साजिश का आरोपित माना है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मोहला : योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम के साथ संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मोहला : योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम के साथ संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

विधायक अहिवारा एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण डोमन लाल कोर्सेवाड़ा सामूहिक योगाभ्यास में हुए…

1 minute ago
CG : बीमार पति को लेकर मेकाहारा पहुंचीं महिला के 50 हजार चोरी …

CG : बीमार पति को लेकर मेकाहारा पहुंचीं महिला के 50 हजार चोरी …

रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में एक बार फिर चोर सक्रिय हो गए हैं। अपने पति के…

9 minutes ago
राजनांदगांव दौरे पर रहेंगे CM साय, प्रगतिशील किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत

राजनांदगांव दौरे पर रहेंगे CM साय, प्रगतिशील किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर और राजनांदगांव जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में…

13 minutes ago
CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

रायपुर। उरला के मैटर पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक हादसे में दो युवकों को…

14 minutes ago
CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर: पुलिस ने शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों…

18 minutes ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त…

23 minutes ago